कैथल: स्वीप अभियान के तहत आरकेएसडी कॉलेज में किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
स्वीप अभियान के तहत आरकेएसडी कॉलेज में किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एडीसी सी.जया श्रद्धा ने शिरकत की और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आगामी 25 मई को लोकसभा के लिए मतदान होगा। इसके लिए आप सभी के अंदर एक उत्साह होना चाहिए। आप सभी युवाओं को इस बात का गर्व होना चाहिए।