लेदी फार्म के निकट गन्ने के खेत में तेंदुए की सूचना पर निचलौल रेंज के वनकर्मियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच के दौरान खेत से जंगली बिल्ली (फेलिस चाउस) के दो बच्चे मिले। तेंदुए के होने का कोई प्रमाण नहीं मिला। ग्रामीणों द्वारा भ्रामक सूचना फैलाने की बात सामने आई। वनकर्मी बच्चों की निगरानी कर रहे हैं।