मड़ियाहू: शाहदुल्लापुर और चोरारी गांवों में चला मतदाता जागरूकता अभियान, नए मतदाताओं से भरे गए फॉर्म-6
जौनपुर के मड़ियाहूँ तहसील क्षेत्र के शाहदुल्लापुर और चोरारी गांवों में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नए मतदाताओं से फॉर्म-6 भरवाए गए। अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना था।