कैथल के सेक्टर 19 में दो बाइक सवार युवक एक वकील के गले से करीब ढाई तोले सोने की चेन तोड़ कर भाग गए। घटना सुबह करीब सात बजे डीसी आवास से थोड़ी दूरी पर हुई। वकील सुबह की सैर करने के लिए सड़क से जा रहा था। दोनों युवक चेन छीनते ही मौके से भाग गए। व्यक्ति ने उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना की सूचना पुलिस को