कैलारस अस्पताल में किसान को गंभीर अवस्था में परिजन ले कर आए। बताया कि यह ग्राम बस्तौली निवासी दिनेश धाकड़ है जो कि सरसो बेचने अनाज मंडी में ट्रैक्टर को लेकर आया था, वहीं एक अन्य ट्रैक्टर ने लापरवाही के चलते टक्कर मार दी जिससे काफी गंभीर चोट आई है। घायल का परिजनो ने कैलारस अस्पताल में उपचार कराया है। घटना आज 21 जनवरी की दोपहर लगभग तीन से चार बजे के बीच की है।