गाजीपुर में आयोजित हो रही उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2025 को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। आज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपद के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महुआबाग, राजकीय डिग्री कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज और राजकीय पॉलिटेक्निक गाजीपुर पर पहुंचे।