झाझा: बेंगलुरु में फैक्ट्री हादसे में युवक की मौत, दुहरपहड़ी गांव पहुंचा शव तो परिजनों व ग्रामीणों में मचा कोहराम
Jhajha, Jamui | Dec 25, 2025 झाझा प्रखंड के दुहररपहाड़ी गांव निवासी दामोदर यादव के बड़े पुत्र विकास कुमार की बेंगलुरु में फैक्ट्री में काम करने के दौरान मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। गुरुवार को दोपहर 3 बजे एम्बुलेंस से जब विकास का शव गांव लाया गया तो बड़ी संख्या में लोग जुट गए। शव घर पहुंचते ही बुजुर्ग पिता सहित पूरे परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।