रमना प्रखंड के दुधवानिया टोला निवासी एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह के 22 वर्षीय इकलौते पुत्र शिवम् सिंह के असामयिक निधन की सूचना मिलते ही राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही शनिवार की देर रात करीब 9 बजे उनके आवास पहुंचे। पूर्व मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया।