बरही: बरही पुलिस ने ट्रक के केबिन से 33 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामदगी की
बरही पुलिस ने गुप्त सूचना पर जीटी रोड बिलोतिया मोड पर ट्रक के चालक के केबिन से 33 पेटी अंग्रेजी शराब ऑफिसर चॉइस बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम विलोतीयि मोड पर टाटा ट्रक नंबर बीआर 01 जीसी 7072 को रोक कर जांच किया तो चालक के केबिन से 33 पेटी अंग्रेजी शराब ऑफिसर चॉइस और 1000 पीस ऑफिसर चॉइस त्रेता पैक बरामद हुआ।