लोहरदगा: लोहरदगा के दुर्गम इलाकों में पुलिस का जनसंपर्क अभियान, नक्सल प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षा और शिक्षा का संदेश
लोहरदगा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में बुधवार शाम 4 बजे पुलिस ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं, सुरक्षा का भरोसा दिया और उन्हें मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की। अधिकारियों ने नक्सल गतिविधियों से दूर रहने और अपने बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिए शिक्षा पर जोर देने की सलाह दी।