गुरुग्राम: फर्रुखनगर के सब्जी विक्रेता 6 दिन से लापता, जोधपुर के सजाड़ा धाम गए थे, स्टेशन के बाद कोई सुराग नहीं
फर्रुखनगर में सब्जी विक्रेता 6 दिन से लापता:जोधपुर के सजाड़ा धाम गए थे, स्टेशन के बाद नहीं कोई सुराग। जिले के फर्रुखनगर के वार्ड नंबर 9 के रहने वाले 42 वर्षीय धर्मबीर गुप्ता पिछले छह दिनों से लापता हैं। वह सब्जी और फल की रेहड़ी लगाकर अपनी जीविका चलाते हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है