पिछोर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पाएगा के पास मेन सड़क पर आज बुधवार शाम लगभग 5:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया,जिसमें महरौली निवासी चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक अपाचे मोटरसाइकिल से धार महादेव मंदिर में मेला घूमकर वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया।