समस्तीपुर: शहर के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव के दूसरे दिन श्याम निशान यात्रा निकाली गयी
रविवार की सुबह लगभग 11:30 बजे खाटू श्याम मंदिर में तीन दिवसीय 59वां श्री श्याम महोत्सव के दूसरे दिन श्याम निशान यात्रा निकाली गयी। इसमें पहली बार सिगड़ी निशान यात्रा भी शामिल था, जो शहर के लोगों में आकर्षण का केंद्र बना रहा। श्याम निशान यात्रा में एक हजार से अधिक महिला और पुरुषों के साथ बच्चों की टोली भी शामिल थी।जबकि 21 महिला और पुरुष सिगड़ी निशान