जलालाबाद: जलालाबाद में प्रेम किशन खन्ना राज की डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकली स्वच्छता जागरूकता रैली
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद में आज मंगलवार को प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय जलालाबाद विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत प्राचार्य डॉक्टर राजकुमार सिंह के मार्गदर्शन में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्य जी ने इस रैली को महाविद्यालय परिसर से रवाना किया। कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में रैली निकल गई।