खुरई: दिन ब दिन खुल रही सुमरेरी पुलिया के घटिया निर्माण की पोल, यही हाल रहा तो कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।
Khurai, Sagar | Aug 3, 2024 खुरई के सुमरेरी पुलिया के घटिया निर्माण की पोल दिन ब दिन खुलती जा रही है। पहले तो पानी साइड की दीवारों से ही झिरता था अब तो छत से भी झरने की तरह से पानी गिर रहा है। यही हाल रहा तो पुलिया कभी भी धसक सकती है जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अब तो लोगों को निकलने में भी डर लगने लगा है।