समस्तीपुर: रहमतपुर बूढ़ी गंडक में मिली महिला की लाश, हाथ-पैर बंधे; हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर रहमतपुर गांव के पास बूढी गंडक नदी में एक महिला की लाश मिली है। शव के हाथ-पैर बंधे हुए है। बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि किसी ने भी महिला की पहचान नहीं की। महिला के हाथ में इंट्राकैट भी लगा हुआ था। शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे मुफसील थाने की पुलिस ने दी जानकारी।