चकरनगर: बछेड़ी गांव में वन्य जीव दिवस के मौके पर गोष्ठी का किया गया आयोजन
सैंक्चुरी क्षेत्र के बछेड़ी गांव में विश्व वन्यजीव दिवस के मौके पर आज सोमवार दोपहर करीब 2 बजे गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को जागरूक किया गया। वन दरोगा बीपी सिंह चौहान ने गोष्ठी में ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि फिलहाल क्षेत्र में तेंदुआओं को लेकर लोग भ्रमित हो रहे है तेंदुआ से बचाव को लेकर अन्य विभिन्न जानकारियां शेयर की गई।