धरमपुरी: धरमपुरी पहुंचे कांग्रेस के नवागत जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
धरमपुरी में कांग्रेस के नवागत जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी का पहली बार नगर आगमन हुआ।जहां कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका गर्म जोशी से जोरदार स्वागत किया स्वागत रेली बस स्टेंड होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंची जहां कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था।