आरा: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया स्टेशन के समीप तीन व चार नंबर ट्रैक के बीच ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Arrah, Bhojpur | Jun 16, 2024 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया स्टेशन के समीप तीन व चार नंबर ट्रैक के बीच रविवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से मार्केटिंग करने गई एक महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना पाकर परिजन फौरन आरा रेल थाना पहुंचे। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।