सरैयाहाट: सरैयाहाट/हंसडीहा थाना क्षेत्र में पिकअप वैन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, एक की मौत, दूसरा गंभीर
सरैयाहाट/हंसडीहा दुमका सड़क मार्ग एवं हंसडीहा थाना क्षेत्र के पंचवटी होटल के समीप गुरुवार 10 a.m को एक पिकअप वैन ने बाइक में सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दिया इस हादसे में एक बाइक सवार का इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरा इलाजरत है।मृतक गोविंदपुर गांव जितेंद्र सिंह उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है घायल युवक कुंदन कुमार ग्राम डुमरजोर का रहने वाला है।