महेशपुर: प्रोजेक्ट जागृति के तहत सीएचसी महेशपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन
प्रोजेक्ट जागृति के तहत जिला प्रशासन के द्वारा सीएचसी महेशपुर के सभागार में बुधवार 11 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कई यूनिट रक्तदान किया गया. वही बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा की मौजूदगी में महेशपुर एमओ फ़ख्रे आजम, डीलर, ब्लॉक के कर्मी सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया.