भोरे: भगवानपुर में जमीनी विवाद में महिला और उसके पुत्र पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला और उसके पुत्र पर लाठी डंडा और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले को लेकर घायल महिला भगवानपुर निवासी राम प्रकाश राजभर की पत्नी साधना देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें चार लोगों को आरोपित किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।