मंडीदीप के स्टेशन रोड पर एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला को टक्कर मार दी। पास खड़ी बहन ने उसे ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आने से बचा लिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।