पटना ग्रामीण: पूर्णिया तनिष्क ज्वेलरी शोरूम लूटकांड मामले में पटना से 2 लोग गिरफ्तार, 4 अपराधियों का बनाया था फर्जी आधार कार्ड
पटना के शास्त्रीनगर इलाके से पूर्णिया के तनिष्क ज्वेलरी शोरुम लूटकांड में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। एसटीएफ की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में शामिल 4 अपराधियों का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले नवनीत कुमार और लगन स्टूडियो के मैनेजर आयुष कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है। नवनीत ने बेउर जेल में बंद कुख्यात शिवम से फर्जी आधार कार्ड बनवाने का कॉन्ट्रैक्ट लिया था।