पटना ग्रामीण: सचिवालय थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, ₹15 लाख के मोबाइल बरामद
सचिवालय थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने 30 मार्च को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम 5:06 पर मामले की जानकारी सेंट्रल एसपी दीक्षा ने देते हुए बताया है कि छापेमारी के क्रम में एक बैग के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से छह मोबाइल और बैक के अंदर 16 मोबाइल फोन बरामद किए गए।