शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के गायत्री कालोनी निवासी एक प्रायवेट शिक्षक पत्नी से झगड़े के बाद अचानक कहीं गायब हो गया। शिक्षक का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने शिक्षक की पत्नी की शिकायत पर गुमशुदगी कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। गायत्री कालोनी निवासी प्रमोद कुमार चौहान उम्र 33 साल मूल रूप से फरीदाबाद उप्र का रहने बाला है।