मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर की नमिता देवी हत्याकांड के आरोपी 32 वर्षीय सद्दाम कुरैशी गोलीकांड में मुहर्रम इंतेजामिया कमिटी मेदिनीनगर के पूर्व जनरल खलीफा मुस्लिम नगर निवासी शहरयार अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गोलीकांड 11 दिसम्बर 2024 की सुबह 9 बजे हुआ था। बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था।