बेतिया-नवलपुर मुख्य सड़क पर मंगलवार को दोपहर करीब चार बजे ठंड और घने कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हो गया। यह घटना योगापट्टी प्रखंड के नवागांव गांव के समीप हुई, जहां मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क पर फिसलकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र के दुधियवा गांव निवासी संतोष महतो के 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है