आपको बता दें जनपद अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र में तैनात एक चौकी प्रभारी का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। वायरल ऑडियो में दरोगा को नशे की हालत में एक व्यक्ति के सामने अपने ही उच्च अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए सुना जा रहा है।