मथुरा: वृन्दावन के मंदिरों में चोरी करने वाली महिला समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, चोरी के 8 कीमती मोबाइल फोन बरामद
वृंदावन के मंदिरों में भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गौतम पाड़ा इलाके से एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी बिहार निवासी महिला के कब्जे से चोरी के 5 मोबाइल जबकि वाराणसी के रहने वाले आरोपी गोपाल से 3 मोबाइल फोन बरामद हुए। मंगलवार को पुलिस ने दोनों का चालान कर कोर्ट भेज दिया।