कुटुंबा प्रखंड में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, देशभक्ति और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में झंडोतोलन किया गया। झंडोतोलन के बाद विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जहां देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।