रामपुर बघेलान तहसील क्षेत्र के बेला स्थित मुख्य बाजार से गुजरने वाली सतना-रीवा मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली की चरम सीमा पर है। सड़क पर उखड़े गड्ढे, उड़ती धूल और भारी वाहनों की आवाजाही ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खास तौर पर बाजार क्षेत्र में धूल की इतनी घनी परत छा जाती है कि कुछ ही मिनटों में दुकानों, सामानों और राहगीरों के चेहरे पर धूल की मोटी।