बिहटा थाना क्षेत्र के मूसेपुर मार्ग पर तेज रफ्तार में एक बाइक सवार ने एक किशोर को टक्कर मार कर फरार हो गया। दुर्घटना में घायल हुए किशोर को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल हुए किशोर का इलाज चल रहा है। मामला शनिवार की रात्रि 8:11 के करीब की है। घायल की पहचान सुमन कुमार के रूप में की गई है।