मेरठ: रोहटा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शराब पीकर बच्चों को स्कूल से भगाया, टीचर से बदसलूकी की
Meerut, Meerut | Mar 16, 2025 मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के जिटौला प्राइमरी पाठशाला में घुसकर एक शराबी ने खूब उत्पात मचाया। स्कूल में पढ़ रही लड़कियों को क्लास से निकालकर भगा दिया।शिक्षिकाओं के साथ बदसलूकी करते हुए गाली-गलौज की। सहायक अध्यापिका की तहरीर पर रोहटा पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।