बाढ़ थाना अंतर्गत गोवार धर्मपुर गांव के पास टाल में सुबह-सुबह किसानों के बीच उस वक्त हरकंप मच गया, जब प्याज की फसल पटाने के लिए किसान सुबह 5 बजे खेत पहुंचे। टाल में लगभग चार किलोमीटर के दायरे में साठ बिजली के खंभे पर बिछाई गई तार की चोरों ने चोरी कर ली। तार की चोरी होने से हजारों बीघा प्याज की फसल पर संकट मंडराया हुआ है।