झांसी: झांसी में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, पूर्वी हवाओं ने सामान्य से नीचे पहुंचाया पारा, मौसम हुआ सुहावना
Jhansi, Jhansi | May 4, 2025 झांसी में पूर्वी हवाओं ने तीखी धूप के तेवर नरम कर दिए हैं। दो दिन से चल रही तेज हवाएं शनिवार को आंधी में तब्दील हो गई। जिसकी स्पीड करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे रही। इससे कई जगह पेड़ उखड़ गए और होर्डिंग उड़ गई। पूरे दिन बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे शाम को मौसम सुहावना हो गया और लोग सैर पर निकल पड़े। आगे 6 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है।