कमलापुरा उप स्वास्थ्य केंद्र पर 10:00 बजे तक नहीं पहुंचे कार्मिक, ग्रामीणों में रोष, विभाग से व्यवस्था सुधारने की मांग
ग्राम पंचायत कमलापुरा में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक कोई कर्मचारी नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जताई है ग्रामीणो ने बताया कि आए दिन कार्मिक इसी तरह से आते हैं जिसके कारण मरीजो को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है मामले में संबंधित अधिकारी ने फोन अटेंड नहीं किया।