साइबर फ्रॉड के प्रति लगातार जागरूकता फैलाई जा रही है बावजूद इसके साइबर फ्रॉड की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। ऐसी एक बड़ी घटना तिरोड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत महकेपार पुलिस चौकी के ग्राम खैरलांजी निवासी प्राथमिक शिक्षक दीवानसिंग उईके के साथ में हुई है। साइबर ठगने स्वयं को बैंक का कर्मचारी बात कर उनके साथ 74 हजार रुपए की ठगी की है।