बांसवाड़ा: माही नदी में मछली मारने गए युवक के हाथ में फूटा बारूदी बम, हाथ के छितड़े उड़े, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
भुंगड़ा थाना क्षेत्र स्थित माही नदी गांव में मछली मारने के लिए बारूदी बम उपयोग करने के दौरान युवक के हाथ में बारूदी बम फटने से हाथ के छितड़े उड़ गए, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी,परिजनों ने बताया कि कांतिलाल पुत्र धुलीया निवासी नया तालाब खेड़ा पाड़ा का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।