कुमारखंड थाना पुलिस ने बलात्कार मामले के फरार आरोपी को सोमवार को शाम 5 बजे रानीगंज मुख्य बाजार से टेक्नीकल सेल की मदद से गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कुमारखंड थाना कांड के बलात्कार मामले के मुख्य आरोपी नीतीश कुमार घटना कर फरार हो गया था।