कन्नौद मे संगीत का एक तारा अस्त, पप्पु कुशवाहा नही रहे, कन्नौद,स्थानीय नगर और विदर्भ में अपनी ताल और थाप ,सूर से ख्यात प्राप्त संगीतकार पप्पू जी कुशवाहा का देर रात निधन का दुखद समाचार आया। ढोलक हो या तबला या हारमोनियम सभी में पारंगत विभूति अध्यापक श्री मनोज पाण्डेय के हमराही समाजसेवी संगीतकार श्री पप्पू कुशवाहा का निधन कन्नौद नगर के लिए बहुत बड़ी क्षति है।