बागपत: एसपी सूरज कुमार ने परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
मीडिया सैल बागपत द्वारा शुक्रवार को करीब साढे नौ बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि एसपी सूरज कुमार राय ने परेड की सलामी ली। परेड में शामिल जवानों में अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई। साथ ही जवानों को शारिरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ भी लगवाई गई। इसके पश्चात पुलिस लाइन बागपत स्थित परिवहन शाखा आदि निरीक्षण किया।