कटहल मोड़ स्थित चेक पोस्ट के पास पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब दस बजे नौ लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रांची नगर निगम चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा कटहल मोड़ स्थित चेक पोस्ट के पास वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से नौ लाख रुपए अरमद किया गया।