भिवानी: ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर्ज यूनियन ने विभिन्न मांगों के लिए भिवानी के बीटीएम चौक पर प्रदर्शन किया
बिजली विभाग में सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्ज यूनियन ने विभिन्न मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अपने विभिन्न मांगों को लेकर पहले भी वह अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं बावजूद इसके अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मजबूरन उन्हें आंदोलन और तेज करना पड़ेगा।