भिवानी: लघु सचिवालय में किसान सभा के सदस्यों ने बाढ़ग्रस्त गांवों की उठाई समस्या
अखिल भारतीय किसान सभा भिवानी ने धनाना , बडेसरा , घुसकानी , गुजरानी , प्रेम नगर व अन्य गांव में जल भराव की समस्याओं के समाधान हेतु जिला उपायुक्त द्वारा संचालित समाधान शिविर में उठाई तथा उपस्थित डी आर ओ के सामने रखा कि किसान सभा ने 17 जुलाई को जिला उपायुक्त को उपरोक्त गांव में बिजली उपलब्ध करवाने तथा सिंचाई विभाग से पानी निकासी हेतु ज्ञापन सोपा था।