छोटीसादड़ी के कपड़ा व्यापारी अपने घर मध्य प्रदेश के पिपलिया मंडी जा रहे थे। इसी दौरान एमपी के राबड़िया गांव के पास उनकी कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार कपड़ा व्यापारी घायल हो गया, जबकि टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पिपलिया मंडी निवासी अभिषेक चौधरी छोटीसादड़ी में कपड़ों का व्यापार करते हैं।