मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक किसान की मेहनत पर पानी फिर गया। यहां टांडा बरूड गांव के एक किसान ने अपनी ढाई एकड़ की तरबूज की खड़ी फसल लोगों को मुफ्त में बांट दी। वजह थी- तरबूज का अंदर से लाल न निकलना और बाजार में बेहद कम दाम मिलना। खेत से ही लोग थैले भर-भरकर 200 क्विंटल से ज्यादा तरबूज ले गए। मंगलवार दोपहर 12 बजे की घटना