डेहरी: अकोढ़ी गोला व डेहरी में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध की छापेमारी दो धंधेबाज समेत शराब की खेप भी बरामद ।
Dehri, Rohtas | Apr 18, 2024 डेहरी व अकोदी गोला इलाके में छापेमारी के क्रम में शराब की खेप बरामद की गई वही 2 तस्करो को भी गिरफ्तार किया गया है । एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि डेहरी नगर थाना के द्वारा छापेमारी के क्रम में एक आरोपी को 13.40 लीटर देसी महुआ शराब एवं एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है वही अकोदी गोला में एक धंधेबाज को 50 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।