धरमपुरी: निमरानी बायपास पर कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में 2 लोग हुए घायल
मुम्बई आगरा राष्ट्रीय राज मार्ग निमरानी बायपास पर कार और बाइक में भिड़त हो गयी बताया जा रहा है कि कार खलघाट की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी इसी दौरान बाईक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित हो गई।कार चालक ने बाइक सवार को बचाने के लिए गाड़ी के ब्रेक लगाए तो कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए बाइक को टक्कर मार दी।