बहराइच: दरगाह सहित जनपद मे कोहरा व शीतलहर को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में 25 जनवरी तक अवकाश घोषित
जिले मे कोहरे के साथ ही भीषण ठंड व शीतलहर का सितम जारी है। जिसे देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों मे पूर्व मे घोषित 21 जनवरी तक के अवकाश को 25 जनवरी तक बढ़ा दिया है। बीएसए ए.आर. तिवारी ने बुधवार सुबह बताया की 26 जनवरी को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय खुलेंगे।